बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे सरकार : शंखधार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)
रामपुर। भारतीय किसान संघ के द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा को सौंपा गया।
जिला आदेश शंखधार ने बताया कि जिला रामपुर के किसान पहले तो सूखे की मार झेल रहे थे और किसानों ने उस सूखे की मार को झेलते हुए किसी भी तरह से अपनी फसल को तैयार करने के लिए जी-जान से मेहनत की और फसल लगभग तैयार होने को ही थी
उसी समय बेमौसम अत्याधिक बरसात प्रारम्भ हो गई और जनपद में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। जिस कारण जनपद रामपुर में अधिकांश किसानों की लगभग 70 से 80% तक धान,
उड़द तथा अन्य सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। जिससे किसान की कमर टूट गई है। किसान की छे माह की मेहनत पर पानी फ़िर गया है। जनपद के किसान अत्यंत दुखी हैं।
किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार से बहुत मदद की आश लगी हुई है। तेज़ बारिश के दौरान हमारे जनपद रामपुर के जनप्रिय जिलाधिकारी के द्वारा पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया जो कि अत्यंत प्रशंसनीय और सराहनीय रहा है।
आपके द्वारा किसानों की पीढ़ा को सुना व देखा भी गया है तथा आवश्यकता होने पर मदद भी की गई है। जिसके लिए भारतीय किसान संघ रामपुर अपने जिलाधिकारी का आभारी है।
लेकिन अभी तक जनपद में अधिकांश किसानों की फसलों का सर्वे नहीं किया जा सका है। जैसा की सर्वविदित है कि अधिकांश किसानों की फसलें लगभग 70 से 80% तक बर्बाद हो गई हैं। भारतीय किसान संघ रामपुर मांग करता है
कि केवल इतना ही सर्वे कराया जाए कि किस किसान की फसल बारिश से पूर्व कट चुकी थी बाकि जो किसान की धान, उड़द या अन्य सब्जी आदि की फसलें खेत में ही खड़ी थीं केवल उनका ही सर्वे कराकर के फसलों का उचित मुआवजा जनपद के किसानों को दिलाया जाए।
इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, राहुल भारद्वाज, डॉ रमेश गंगवार, रामौतार गंगवार, राजेश लोधी, हेमराज, मोहन लाल प्रजापति, दीपक सैनी, चन्द्र प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर भगत,