बिसौली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता

Monday, October 31, 2022 | October 31, 2022 Last Updated 2022-10-31T13:59:19Z
    Share
रन फॉर यूनिटी में दौड़े विद्यार्थी
बिसौली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता

अखंडता दिवस के रुप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार भल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा सरदार भल्लभ भाई पटेल की तुलना
 जर्मनी के वाइस चांसलर बिस्मार्क से की जाती है बिस्मार्क ने जिस तरीके से जर्मनी के एकीकरण किया था उसी प्रकार सरदार भल्लभ भाई पटेल ने देशी रियासतो का भारत के साथ एकीकरण किया। कालेज के वरिष्ठ अध्यापक

शहादत बख्श ने कहा सरदार भल्लभ भाई पटेल की सबसे बड़ी देन 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में शामिल कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।

इसके बाद रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें मनोज कुमार प्रथम,दीपक कुमार द्वितीय व अहम शर्मा तृतीय रहे। विजयी छात्रों को प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा व शाहदत बख्श ने मेडल पहनकर पुरुस्कृत किया।

इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती, पी सी शर्मा प्रवीण मिश्रा अश्वनी शर्मा डॉ प्रमोद शर्मा परवेज आलम आदि रहे।

संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close