वाल्मीकि मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को लिखा पत्र
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर लोकसभा सांसद माननीय घनश्याम सिंह लोधी जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा। कोसी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित कर सौंदर्यकरण करने का अनुरोध किया है।
19 अक्टूबर 2022 को लिखे पत्र में श्री घनश्याम सिंह लोधी जी ने कहा कि यह मंदिर 100 साल पुराना एवं प्राचीन है। मंदिर का परिसर व प्रांगण काफी बड़ा है
और यहां रामपुर जिले का ही नहीं आसपास के जिलों का भी आस्था का केंद्र है इसलिए इसका सौंदर्यकरण कराया जाना आवश्यक है जिससे इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।
उधर भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि सांसद जी वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में आए थे जब उन्हें बताया गया कि यह मंदिर नवाब हामिद अली खान ने बनवाया था जो 100 साल पुराना है।
इतना बड़ा वाल्मीकि मंदिर पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं है। उन्होंने कहा था वह इसके विकास के लिए प्रयास करेंगे उन्होंने 11लाख रुपए अपनी निधि से और एक लाइट बड़ी भी देने की घोषणा की है।
जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा उनकी इच्छा इस मंदिर को अमृतसर वाल्मीकि तीर्थ कि तरह बनाने की है जो शीघ्र पूरी होगी।