बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में दीपोत्सव के उपलक्ष में एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में दीपोत्सव के उपलक्ष में एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।

Monday, October 24, 2022 | October 24, 2022 Last Updated 2022-10-25T08:38:43Z
    Share
संभल बहजोई / उत्तर प्रदेश देश के नाम दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में दीपोत्सव के उपलक्ष में एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया रंगोलियां सजाकर दीप पर्व पर सब के मंगल की कामना की।

बीएमबीएल जैन कॉलेज में दीपावली के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के उद्देश्य से एक दिया देश के नाम एवं देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक संभव जैन ने मां

सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगोली के रंगों से भारत माता का नक्शा एवं सुंदर रंगोलियां जमीन पर उकेरी। एवं भारत के नक्शे को केंद्र मानकर छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया एवं देश के लिए

अपने कर्तव्य को याद कर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति दीप जलाकर संकल्प धारण किया साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक संभव जैन ने सभी

 को दीपावली से जुड़े सभी पर्वों की सभी उपस्थित जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रकाशवान होने की प्रेरणा प्रदान करता है हमें आज देश की उन समस्याओं के निवारण का संकल्प लेना चाहिए जिससे हमारा देश

सदैव स्वास्थ्य व स्वच्छ रहते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर पर नागेश कुमार, डॉ रामचंद्र, डॉ मनोज, सौरभ सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर, अंकित, अमित कुमार, अखिलेश, विशाल, विनोद, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे जबकि संचालन भुवनेश कुमार ने किया।

 संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close