शहर में धूमधाम से निकाली श्रीराम बारात शोभायात्रा
श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण मुख्य केंद्र रहीं।
शुक्रवार को श्रीराम बारात शोभायात्रा की शुरुआत बिरुआवाड़ी मंदिर से कमेटी अध्यक्ष अरविंदकांत, कोषाध्यक्ष रविनंदन गुप्ता, मंत्री रविंद्र कुमार, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने रथ पर सवार राम, लक्ष्मण का पूजन कर करायी। शोभायात्रा काली सड़क,
मढ़ई चौक, तहसील चौराहा, खैराती चौक,गोपी चौक,लोटनपुरा तिराहा, परशुराम धर्मशाला रोड, लावेला चौक, शब्बीर गेट,कश्मीरी चौराहा आदि रास्तों से होकर देर रात गांधी मैदान पर पहुंचकर खत्म हुई।
श्रीराम बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण का रथ सबसे आगे चल रहा था। इनके पीछे भरत, शत्रुघ्न , गुरू विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमानजी, शंकर,
पार्वती, शेरावाली मां, राधा-कृष्ण की झांकियां थी। शहर में बारात में शामिल झाकियों का जगह-जगह स्वागत किया। बारात शहर बड़ी संख्या में हुजूम पीछे-पीछे चल रहा था।
दिन में चार बजे शुरू हुयी शोभायात्रा रात 11 बजे पहुंचकर संपन्न हुयी। श्रीराम शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।