बदायूँ-66वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिटिक्स प्रतियोगिता,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ-66वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिटिक्स प्रतियोगिता,

Monday, November 14, 2022 | November 14, 2022 Last Updated 2022-11-14T14:34:50Z
    Share
बदायूँ-66वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिटिक्स प्रतियोगिता,

 बरेली मण्डल, बरेली 2022--23 के आयोजन के दूसरे दिवस में  सीनियर बालक बालिका जूनियर बालक बालिका सब जूनियर बालक बालिका की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।3000 मीटर ,400 मीटर, ऊंची कूद,  100 मीटर फाइनल जैवलिन थ्रो, 200 मीटर फाइनल, त्रिकूद, हैमर थ्रो,

 जैवलिन थ्रो, 400 मीटर फाइनल, 4×100 मीटर रिले ,5 किलोमीटर तथा 3 किलोमीटर वॉक का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में चारों जनपदों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़

में मनोज पाली बरेली अव्वल रहे। 400 मीटर में आलम अली बदायूं, डिस्कस थ्रो में अनुभव बदायूं, 100 मीटर फाइनल में आलम अली बदायूं, त्रिकूद में अनुराग सिंह, डिस्कस थ्रो में निखिल पीलीभीत हैमर थ्रो में राजीव सैनी बदायूं, 200 मीटर फाइनल में आलम अली बदायूं, प्रथम रहे।

सीनियर बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में अंकित कुमार बदायूं ने बाजी मारी। 400 मीटर में रितिक बरेली,डिस्कस थ्रो में मोहम्मद रब्बानी बदायूं,100 मीटर फाइनल में अफरोज शाहजहांपुर,त्रिकूद में नदीम अब्बास बदायूं, जैवलिन थ्रो में मोहम्मद रब्बानी बदायूं, हैमर थ्रो में गोविंद सिंह, 200 मीटर में बलदेव प्रजापति शाहजहांपुर अब्बल रहे।
 इसी प्रकार सीनियर बालिका वर्ग  में 3000 मीटर में विनीता गुर्जर बरेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 400 मीटर में दीपू कश्यप बरेली,डिस्कस थ्रो में लक्ष्मी बरेली, 100 मीटर फाइनल में नीतू राजपूत बरेली  हैमर थ्रो में  सीमा यादव बदायूं प्रथम रहे। त्रिकूद में हिरा बी बदायूं,

जैवलिन थ्रो में नीतू यादव बदायूं, 200 मीटर फाइनल में नीतू राजपूत बरेली ने प्रथम स्थान पाया है।  इस प्रकार से इन खिलाड़ियों ने सभी प्रतियोग्यताओं में पूरे जोश के साथ अपना  प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय डॉo प्रवेश कुमार,

प्रधानाचार्यगण सी पी सिंह, संदीप भारती, मोहम्मद इरशाद, नरेश गुप्ता, अब्दुल सबूर खान, अजय पाल सिंह, पुष्पदेव भारद्वाज, संजीव कुमार तोमर,पूर्व व्यायाम शिक्षक सुभाष मिनोचा, सुमन गुप्ता, अमलेश गुप्ता, शिशुपाल सिंह, अनीता पाठक राजकुमार शर्मा जिला अध्यक्ष आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ जिला

 मंत्री दिनेश पाल सिंह उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बड़े ही मनोयोग व कर्मठता के साथ खेलों के आयोजन में हमारे शारीरिक एवं व्यायाम शिक्षक श्री रमेश सिंह , रामदास यादव, अजय पटेल, ईशदत यादव, ओमबीर सिंह यादव,

 जिला क्रीड़ा सचिव रेखा राठौर, व्यायाम शिक्षक रोहित जेम्स , राहुल चौधरी,राजकुमार शर्मा धनंजय कुमार, मुन्ना लाल शाक्य, धर्मेंद्र कुमार, राहुल दीक्षित, बलवीर सिंह, शिवाधार सिंह,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथियों एवं सम्मानित प्रधानाचार्य गणों एवं शिक्षकों का स्वागत एवं सत्कार आयोजक प्रधानाचार्य आलोक कुमार एवम पुषदेव भारद्वाज ने किया।

प्रेस एवं प्रसार में एन इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रवक्ता मुन्ना लाल शाक्य, रुदायन इंटर कॉलेज से सहायक अध्यापक शराफत समीर,

 हरि शंकर तिरपाठी एवं राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं से प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने उक्त दायित्व का निर्वहन किया। भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन के सहायक अध्यापक सुरेंद्र पाल शर्मा,महेंद्र पाल गुप्ता,अंजनी शर्मा एवं कुमारी प्रियंका गुप्ता ने अपना योगदान दिया।

संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close