क्रय केन्द्रों पर नहीं हैं किसान और धान, लेकिन पेपरों में ख़रीद है पर्याप्त : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्रय केन्द्रों पर नहीं हैं किसान और धान, लेकिन पेपरों में ख़रीद है पर्याप्त : शंखधार

Saturday, November 26, 2022 | November 26, 2022 Last Updated 2022-11-26T11:52:20Z
    Share
क्रय केन्द्रों पर नहीं हैं किसान और धान, लेकिन पेपरों में ख़रीद है पर्याप्त : शंखधार 

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, शाहबाद। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मण्डी समिति शाहबाद पहुंच कर धान क्रय केन्द्रों की ज़मीनी हक़ीक़त जानी तो पता लगा कि क्रय केन्द्रों पर न धान है, न किसान हैं, न लेवर है, और कुछ क्रय केन्द्रों के तो प्रभारी ही नहीं हैं। सिर्फ़ दिखावा मात्र के लिए बैनर लगा दिए गए हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि किसानों ने अपना धान पूर्व में बहुत कम दामों में बेच दिया है और उसी धान को व्यापारियों तथा राइस मिलों के मालिकों ने अपने पास स्टॉक करके रख लिया है। उसी धान से क्रय केन्द्रों का टारगेट पूरा किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि हम प्रति दिन धान ख़रीद की व्यवस्था को देखकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
इस वर्ष वास्तव में किसान लुट गया क्योंकि पूर्व में सूखे की मार को झेला, और बाद बाढ़ की मार को झेला और अधिकारियों की मार को झेल रहे हैं। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी अपना रवैया सुधारें वरना चुनाव के बाद फौरन बाद सम्बन्धित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व जनपद रामपुर में

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पधार रहे हैं आपको भी पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा कि खाद्य विभाग जनपद में बड़ा घोटाला कर रहा है। इस अवसर पर जिला सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज, नरेश पाठक, राजेश लोधी, अरविन्द गंगवार, राजेन्द्र यादव, भोजराज श्रीवास्तव, मुस्तकीम, नदीम, शुगरपाल यादव आदि किसान भाई मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close