विकास क्षेत्र दहगवाँ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता।
दहगवा; जरीफनगर क्रीड़ा स्थल पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दहगवां विकास क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर खो -खो, कबड्डी आदि में भाग लिया।
उच्च प्राथमिक कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में रसूलपुर कलां विजयी रहा। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दानपुर के बालक व बालिका विजयी रहे।
खो-खो बालक व बालिका वर्ग में सिलहरी ने बाजी मारी।
विजयी छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी दहगवा हर्षित शर्मा एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में ए आर पी रमेश चंद्र,मो मोहसिन ,
जीवन बाबू कश्यप, संजीव सक्सेना, धर्मपाल, सुरेश पाल,नेहा गौतम, नीति शर्मा, देवेंद्र हरिओम ,ललित ,अमित दुबे,राहुल,ओमेंद्र,समस्त नोडल संकुल शिक्षक एवं प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।