कृषि विज्ञान केंद्र पल्था मिठनपुर में शुक्रवार को हुई कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कृषि विज्ञान केंद्र पल्था मिठनपुर में शुक्रवार को हुई कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

Friday, November 18, 2022 | November 18, 2022 Last Updated 2022-11-18T16:07:58Z
    Share
कृषि विज्ञान केंद्र पल्था मिठनपुर में शुक्रवार को हुई कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
_______________________
 
 जनपद संभल के संभल कुढफतेहगढ़, शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र पल्था मिठनपुर में कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई | जिसमें संयुक्त निदेशक प्रभार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ डॉ.सत्येंद्र कुमार खारी ने सभी कृषि वैज्ञानिकों को सलाह दी

 कि वह लोग संभल जिला की भौगोलिक स्थिति के अनुसार ही कृषि कार्यों को बढ़ावा दें जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके |

 शुक्रवार को बैठक में डॉ.खारी ने कृषि विज्ञान केंद्र पल्था मिठनपुर की पांचवी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में बोलते हुए कहा कि जनपद में अब तक परम्परागत खेती को ही कृषक अपना रहे हैं जो कि ठीक नहीं है

 | इसलिए किसानों को चाहिए कि वह कम लागत एवं कम समय में अधिक से अधिक उत्पादन व लाभ देने वाली फसलों की ही बुवाई करें |

 डॉ.पी के सिंह सह निदेशक ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है इसलिए किसानों को भी प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए |

 बैठक में हीरा सिंह जीना उप कृषि निदेशक, सुघर सिंह जिला उद्यान अधिकारी, डॉ.ज्योति स्वरूप ,राजपाल सिंह उप जिलाधिकारी चंदौसी, डॉ.महावीर सिंह प्रभारी कृषि वैज्ञानिक केंद्र पल्था मिठनपुर

,अनामिका सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, देवराज, संजय कुमार शर्मा ,बृजेश पाठक, बाबू खा मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनिया खेड़ा, ग्राम प्रधान शंकरलाल, महिपाल, डॉ रईस , देशराज सिंह ,जीशान खा, रवि कुमारआदि बैठक में उपस्थित रहे |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close