न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
मुड़सान और खन्दक स्कूल के बच्चों का रहा दबदबा।
सहसवान-परिषदीय स्कूलों के बालक बालिकाओं की न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
खन्दक न्यायपंचायत के खेल उच्च प्राथमिक विद्यालय खन्दक पर सम्पन्न हुए।प्रतियोगिता का शुभारंभ जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष एआरपी राजन यादव व वरिष्ठ शिक्षिका माहेश्वरी देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता में विजयी विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कृत करते हुए शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राथमिक स्तर पर 50,100,200 मीटर दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खोखो व उच्च प्राथमिक स्तर पर 100,200 व 400 मीटर दौड़,गोला फेंक,चक्का फेंक,
कूद,कबड्डी व सुलेख प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया,जिसमे मुड़सान व खन्दक स्कूल के बच्चों का दबदबा रहा।खेल प्रभारी संकुल शिक्षक परवेज़ अनवर,कैलाश चंद्र,अर्चना सुमन, हुकुम सिंह,ऋचा शुक्ला,वंदना, सुभाष मुखर्जी,साबिर अली,दीपक साहू सहित न्यायपंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
संवाददाता अबीर सक्सेना के साथ सौरभ मिश्रा