प्रधान परिवार पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24) :
रामपुर, जनपद के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव निवासी महिला नजरुल जहां उर्फ नेहा कुमारी पर उसके पूर्व पति एवं मुख्य आरोपी नूर आलम ने चाकू से हमला किया था। चाकू महिला के हाथों में लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने एक आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।रामपुर के शाहबाद में महिला पर पूर्व पति द्वारा चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहबाद कोतवाल ने बताया की प्रकरण का मुख्य आरोपी नूर
आलम शाहबाद के रामगंगा पुल पर दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के पैर के गोली लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि धर्मांतरण कर महिला ने दूसरा विवाह कर लिया था। इस बात से पूर्व पति नूर
आलम नाराज था। और गुरुवार को महिला के घर में चाकू लेकर घुस गया था। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आरोपी नूर आलम को सीएचसी में भर्ती कराया है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया घटनास्थल पर ही 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूत बरामद किए गये हैं ।