बदायूँ-आज दिनांक 16 /12/ 2022 को राजकीय इंटर कॉलेज,में उपचारात्मक शिक्षण 2022 - 23 के संदर्भ में तीसरी बैठक माननीय डीआईओएस डॉ० प्रवेश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई।
आज की बैठक में, प्राप्त उपचारात्मक शिक्षण सामग्री का वितरण एवं पूर्व में किए गए उपचारात्मक शिक्षण संबंधी सभी कार्यों की की समीक्षा आदि मुख्य बिंदुओं के रूप में रहे ।
बैठक में समस्त राजकीय विद्यालयों के चयनित नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षकों ने अभी तक अपने-अपने विद्यालयों में कराए गए
उपचारात्मक शिक्षण संबंधी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों को अग्रिम कार्य योजना हेतु मिड टेस्ट प्रश्नपत्र, मॉड्यूल्स एवं प्रोफाइल नोटबुक उपलब्ध कराए गए।
राजकीय हाई स्कूल उपरेरा के सहायक अध्यापक राहुल दीक्षित द्वारा प्रबोधन एप के संदर्भ में तकनीकी जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य सीपी सिंह जी द्वारा उपचारात्मक शिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम के समापन पर डॉo प्रवेश कुमार ने संक्षेप में उपचारात्मक शिक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों पर विश्वास दिखाते हुए
कहा कि उपचारात्मक शिक्षण सत्र 2022 23 कार्यक्रम जनपद बदायूं मे सबसे सफल एवं प्रभावशाली रहेगा । उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बंधु कर्मठता पूर्वक अपने दायित्व का
निर्वहन करें एवं अपने वेतन और और छात्रों के साथ न्याय करें । कार्यक्रम का सफल संचालन और क्रियान्वयन उपचारात्मक शिक्षण के जनपदीय नोडल प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार (प्रवक्ता-अंग्रेजी) राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं ने किया।