रामपुर नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 34112 वोटों से जीते
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने रामपुर में पहली बार भाजपा को जीता कर एक नया इतिहास रच दिया।
इस तरह से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 34112 वोटों से एक करारी शिकस्त दी।
जैसा कि आपको बताते चलें कि इससे पहले नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पिता पूर्व मंत्री जी श्री शिव बहादुर सक्सेना ने भी चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत नहीं सके। वही अब बेटे ने जीत दर्ज कर भाजपा को जिताने का इतिहास रच दिया।