टीचर्स प्रीमियर लीग सहसवान का हुआ समापन।
टिटौली टाइगर्स टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा।
सहसवान-फिट इंडिया मूमेंट के तहत चल रहे टी पी एल सहसवान का रविवार को समापन हुआ।
अंतिम फाइनल मैच टिटौली टाइगर्स और भुजपुरा के मध्य खेला गया जिसमें टिटौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हांसिल की।
एक माह तक चले टीचर्स के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 न्यायपंचयतो की 10 टीमो ने प्रतिभाग किया,फाइनल में पहुंची भुजपुरा और टिटौली की टीमो ने शानदार खेलते हुए टूर्नामेंट में रोमांचक स्थिति पैदा कर दी।दोनों टीमो के बीच मैच रोमांचक रहा।
मैच की शानदार पारी खेलकर टिटौली टाइगर्स ने जीत हांसिल की औऱ टी पी एल 1 ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया,उपविजेता भुजपुरा की टीम रही।
टूर्नामेंट के आयोजक एआरपी टीम,अजीत भदौरिया,अनुपम चौधरी,मो०अली ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विजेता टीम के कप्तान विष्णु उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।शिक्षकों के बीच हुये इस क्रिकेट टूर्नामेंट में तनुज मिश्रा व निमिष का सहयोग रहा।