मंडी समिति में बनाया जाएगा स्ट्रांग रूम,
मतगणना भी यहीं होगी
बिल्सी। आगामी निकाय चुनाव के लिए बिसौली-कासगंज बाईपास पर स्थित गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। मतगणना भी यहीं होगी। शुक्रवार को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और सीओ सुनील कुमार ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने बताया कि इस बार भी गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम बनाए जाने और मतगणना का निर्णय लिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग से कभी भी निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकता है। बिल्सी तहसील क्षेत्र के तहत नगर पालिका परिषद बिल्सी, नगर पंचायत इस्लामनगर और रुदायन नगर आता है।
इसके लिए तहसील परिसर में छह नामांकन कक्ष बनाए जाएंगे। अध्यक्ष और वार्ड सभासद के लिए अलग-अलग आरओ तैनात किए जाएगें।