भाकिसं ने उपनिबंधक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिए ज्ञापन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
मिलक। तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता नगर मिलक के तीनबत्ती चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचे और उपनिबंधक मिलक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर वहीं पर दारियां बिछाकर धरने पर बैठने लगे
तभी पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर का फ़ोन जिला आदेश शंखधार के मोबाइल पर आया और अनुरोध किया कि पहले मुझे अपनी समस्या से अवगत करा दीजिए क्योंकि मैं अभी नया ही आया हूं
उसके बाद सभी किसान भाई क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच गए और क्षेत्राधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी द्वारा अति शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया गया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि भारतीय किसान संघ हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किसान हित में कार्य करता है
और इसी क्रम में ग्राम करींगा के एक गरीब किसान कृष्ण पाल की ज़मीन को एक दूसरे गांव के दबंग व्यक्ति के द्वारा बैनामा करा लिया गया था जिसकी शिकायत भारतीय किसान संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक रामपुर से की गई थी
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उस गरीब किसान कृष्ण पाल को उसकी ज़मीन दबंगों से वापस दिलाई जा सकी। इसी प्रकार ग्राम क्योरार में एक महिला द्वारा अपने पिता की बेशकीमती जमीन को अपने नाम में दानपत्र करा लिया गया था
जिसे भी पुलिस अधीक्षक द्वारा वापस कराया गया। इसी बात को बुरा मानकर उपनिबंधक ने अपनी महिला मित्र से फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दिलाई गई थी जिसका अब खुलासा हो चुका है
महिला ने अपने बयानों में साफ़ तौर पर बताया है कि मिलक में तैनात उपनिबंधक द्वारा ही एक नई सिम ख़रीद कर दी गई और उन्हीं के कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा उपनिबंधक को गिरफ़्तार भी किया गया था
लेकिन जिला प्रशासन रामपुर के हस्तक्षेप के बाद छोड़ना पड़ा। उपनिबंधक मिलक बहुत ही भ्रष्ट और तानाशाह अधिकारी है उपनिबंधक कार्यालय में खुलेआम एक से दो प्रतिशत की अवैध वसूली प्रत्येक बैनामे में की जाती है।
ऐसे अधिकारी कभी भी अपने अवैध धन के बल पर कभी भी हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। तथा कार्यालय में कई कर्मचारी अवैध रूप से लगा रखे हैं जो कि अपनी गुंडई भी करते हैं। अगर कोई किसान अवैध वसूली का विरोध कर दे उसको धक्के मारकर कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।
आज भारतीय किसान संघ द्वारा शान्ति पूर्वक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाना था जिसे क्षेत्राधिकारी के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। और अति शीघ्र ही उपनिबंधक को गिरफ़्तार कर जेल भेजने को मांग की गई है
अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर 20 दिसंबर के बाद रणनीति तैयार करके बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा जिसकी सभी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन रामपुर की होगी। पुलिस अधीक्षक,
और जिलाधिकारी के नाम संबोधित दो ज्ञापन क्षेत्राधिकारी को सौंपे गए हैं। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, घनश्याम कुर्मी, राहुल भारद्वाज, प्रमोद गुप्ता, लालता प्रसाद राठौर, रामबहादुर भगत,