एसओ मुजरिया ने ड्यूटी के साथ निभाई दरियादिली।
सहसवान तहसील क्षेत्र के थाना मुजरिया पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ साथ मानवता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है।
एसओ राजेश कौशिक ने विगत तीन दिन पहले एक बृद्ध को उसके बेटे से मिलाने का काम किया तो गुरुवार रात को एक 10 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाकर दरियादिली का सन्देश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बालक पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहनेवाला किसी तरह अपनी मां से नाराज होकर ट्रेन से बरेली आ गया था
जो बस में बैठकर मुजरिया तक आ पहुंचा।शाम ढलते ही मुजरिया चौराहे पर उतर गया जहां पर मौजूद पुलिस ने थाना लाकर पूंछतांछ की तो परिजनों से संपर्क किया
गया जिस पर बरेली में मजदूरी कर रही बच्चे की दादी को बुलाकर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।