डायट प्राचार्य ने किया स्कूलों का निरीक्षण।
बीआरसी कोल्हाई पर प्रशिक्षण को भी देखा।
मुजरिया-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ के प्राचार्य कमलेश ओझा ने अंबियापुर व सहसवान के विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए बीआरसी कोल्हाई पर संचालित टी एल एम प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।
प्राचार्य कमलेश ओझा ने सोमवार को बसावनपुर,तिगोड़ा,मुजरिया के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिए।
निरीक्षण के तहत बीआरसी कोल्हाई पर संचालित टी एल एम के तीन दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण में प्राचार्य ने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में टी एल एम की उपयोगिता बताते हुए विद्यालयों को सुंदर माहौल प्रदान करने की बात कही।
प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने प्रतिभागियों से अच्छे शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण करने की अपील की।
इस अवसर पर एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश, जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,अब्दुल खालिद ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।