रामपुर बिजली विभाग में अवैध वसूली में भ्रष्टाचार चरम पर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर बिजली विभाग में अवैध वसूली में भ्रष्टाचार चरम पर

Thursday, December 29, 2022 | December 29, 2022 Last Updated 2022-12-29T13:02:01Z
    Share
रामपुर  बिजली विभाग में अवैध वसूली में भ्रष्टाचार चरम पर

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, जनपद में बिजली विभाग में बिल रीडर एवं कैश काउंटरों पर हो रही अवैध वसूली से भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

लोग लीडर द्वारा निकाले गए गलत बिल लेकर दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं जहां कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं होता। सब एक दूसरे के ऊपर टालते आते नजर आते हैं।

आख़िर में वह व्यक्ति यही सोचता है कि मेरा कनेक्शन कट जाए तो अच्छा है। 
सबसे पहले आप को लेकर चलते हैं रीडर के द्वारा हो रही अवैध वसूली की कहानी के ऊपर, जनपद में दुर्ग नगला बिजलीघर जहां का रीडर प्रदीप कुमार पांडे है

जो कि बिजली विभाग की बिलिंग कंपनी क्विज (क्यूयूइइएस) कंपनी में संविदा पर कार्यरत है। वह गांवों में आकर लोगों के आवासीय कनेक्शन जो कि मात्र 1 वल्वो का 1 किलोवाट का कनेक्शन है तक का गलत बिल निकाल देता है। वह 1000 से लेकर 25000 रुपए तक का बिल निकाल देता है।

 जब ग्रामीण उससे पूछते हैं कि हम तो हर महीने अपना बिल जमा करते हैं तो यह इतना भी कैसे आया। इतना पूछने पर वह ग्रामीणों से कहता है कि चलो कोई बात नहीं चाय पानी का खर्चा दे दो मैं बिल सही करा दूंगा। इस प्रकार उसकी आए दिन यही शिकायत मिलती रहती है।

जिससे तंग आकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी एक शिकायत बिजली घर सब स्टेशन दुर्ग निकला के जेई निरंजन कुमार एवं एसडीओ प्रधुम्न सिंह से भी की लेकिन उपभोक्ताओं की इस समस्या के ऊपर किसी ने संज्ञान ही नहीं लिया ।

उसके बाद ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र दो बार के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार एवं अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग को 15 अक्टूबर 2022 को दिए। शिकायती पत्र लेते हुए अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग ने ग्रामीणों से पूछा कि यह रीडर गलत है

या आपकी इससे कोई दुश्मनी है जो इसको आप इसे हटाना चाहते हैं। अधीक्षण अभियंता के इस तरह सवाल पूछने से साफ जाहिर होता है कि बिजली के कनेक्शन धारकों उपभोक्ताओं की परेशानी में सिर्फ और सिर्फ पूरे बिजली विभाग की भ्रष्टता नजर आती है

 जो कि लगभग 1 साल से यह रीडर की एक ही जगह शिकायत आने पर भी क्यों काम कर रहा है । अगर इसकी कोई विभाग मे शिकायत जाती है तो अधिकारी उस पर संज्ञान क्यों नहीं लेते। जहां केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर घर-घर रोशनी देने के प्रयास में

है वही विभाग के अधिकारी इस तरह जनता को परेशान कर घर-घर कनेक्शन कटवाने के प्रयास में है अब अब बात करते हैं बिल जमा करने वाली काउंटर की जो कि सीधे-साधे व्यक्ति एवं अनपढ़ व्यक्ति जो कि बिल जमा करने बिजली का काउंटर पर जाते हैं

तो वहां बिल जमा करने वाला जालसाजी कर डुप्लीकेट बिल जमा कर डुप्लीकेट बिल निकाल कर दे देता है। बिल जमा नहीं हो पाता। उसके बाद वह बिल अगले महीने मय ब्याज के आता है। फिर बिजली उपभोक्ता कहता है

 कि मैंने तो पिछले महीने जमा किया था इतना बिल कैसे आया। इस शिकायत को लेकर जब लोग कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं तब इसका जवाब कोई नहीं दे पाता

 न ही कर्मचारी और न ही कोई अधिकारी इसका जवाब देता है। इस प्रकार इसमें विभाग में फैला भ्रष्टाचार साफ नजर आता है , कि लोग आकर अपना बिजली कनेक्शन कटवाने को तैयार है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close