रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर पिता की हुई मौके पर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर पिता की हुई मौके पर मौत

Sunday, December 4, 2022 | December 04, 2022 Last Updated 2022-12-04T11:46:07Z
    Share
रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर पिता की हुई मौके पर मौत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, मिलक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से पिता की मौके पर ही मौत हो गई

जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पुत्र को एंबुलेंस की सहायता से नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसा जनपद रामपुर के रामपुर बरेली नेशनल हाईवे स्थित मिलक थाना क्षेत्र के गांव लोहा पट्टी का है जहां कैमरी थाना क्षेत्र के पजावा गांव निवासी अंकित गंगवार अपने 55 वर्षीय पिता प्रेम पाल आर्य को दवा जला कर घर लौट रहे थे। वही लखनऊ से दिल्ली जा रही

हरियाणा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक के पीछे बैठे पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र अंकित गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने 112 पुलिस को डायल कर सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एंबुलेंस की सहायता से दोनों को नगर स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने अंकित को बेहतर उपचार के लिए हर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक प्रेमपाल मौर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close