प्रवक्ता की पत्नी के निधन पर किया शोक
बदायूँ-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं में कार्यरत प्रवक्ता श्री हरवीर सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पिछले दिनों वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी आज इलाज के चलते बरेली के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया ।
शोक सभा मे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।