प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन

Thursday, December 29, 2022 | December 29, 2022 Last Updated 2022-12-30T01:52:45Z
    Share
Big News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, शोक की लहर गुजरात समाचार

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का निधन हो गया। वह 100 साल की थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर है। राष्‍ट्रपति सहित विभिन्‍न नेताओं ने दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर को हो गया। बीते 28 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक हीराबेन मोदी को ब्लडप्रेशर संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया था। उन्‍हें सांस लेने में भी दिक्‍कत हो रही थी।

अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने अस्‍पताल पहुंचे थे। इलाज कर रहे डॉक्‍टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी। अचानक उनके निधन की खबर आई।

मां के निधन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘शानदार शताब्‍दी का ईश्‍वर चरणों में विराम …, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्‍वी की यात्रा, निष्‍काम, कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्‍यों के प्रतिबद्व जीवन समाहित रहा है।‘

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close