शर्त लगा कर तालाब में कूदा युवक डूबा
National 24 live
30/12/22
थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के मोहल्ला सादात खेड़ा वार्ड नंबर तीन निवासी इवरत अली उर्फ नत्थू
का 18 वर्षीय पुत्र दिलशाद देर शाम कस्बा के वार्ड 11 मे दोस्तों के साथ अलाव पर बैठा था। इस दौरान दोस्तों में आम ढेर तालाब पार करने की बहस हो गई। बताया जा रहा है दिलशाद ने शर्त मान ली। और ठंड में कपड़े उतार कर तालाब में कूद पड़ा। तालाब गहरा होने की वजह से दिलशाद डूब गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई।तो सभी लोग तालाब की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कस्बा के लोगों के साथ पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई लेकिन कोहरा व अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे सीओ बिसौली पवन कुमार ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे भी मौके पर डटे रहे। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कोई सफलता नहीं मिली पुलिस ने कछला के गोताखोरों से संपर्क किया। लेकिन गोताखोरों ने रात और कोहरे की वजह से आने से इंकार कर दिया। देर रात फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है । चार घंटे बीतने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। अभी भी पुलिस व कस्बा के लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। रात में नाव मगाई गई है ताकि युवक को तलाश किया जा सके। फिलहाल सभी लोग उसकी तलाश में जुटे है।
सैदपुर से सौरव माहेश्वरी की रिपोर्ट