पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस रुप में मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस रुप में मनाया गया

Friday, December 23, 2022 | December 23, 2022 Last Updated 2022-12-23T10:35:02Z
    Share
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस रुप में मनाया गया

सहसवान  संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस  को किसान दिवस के रूप में मनाया गया ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के कर कमलों द्वारा  चौधरी चरण सिंह  के छायाचित्र के सम्मुख  पुष्पार्पण कर किया गया।

      प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने अपने वक्तव्य द्वारा चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व को बताते हुए कहा -"चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे

और उन्होंने कृषक वर्ग व पिछड़ी जातियों के लिए कार्य किया तथा ग्रामीण विकास के लिए ग्रामोत्थान विकास की स्थापना की ।

जिसे आज हम ग्राम विकास मंत्रालय के नाम से जानते हैं। अल्पसंख्यकों के हितार्थ अल्पसंख्यक आयोग की भी स्थापना कराई।
 
      कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ में डॉ सुरजीत मौर्य, डॉ टेकचंद, डॉ सौरभ नागर, डॉ आलोक दीक्षित,डॉ नवीन कुमार,डॉ शुभ्रा शुक्ला,

डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ सूर्य प्रताप गौतम ,डॉ रजनी गुप्ता ,डॉ राजेश सिंह , मुरलीधर मित्रा,

 डॉ ब्रह्मस्वरूप सिंह, नीति सक्सेना सहित समस्त असिस्टेंट प्रोफेसर ने सहभागिता की। मनोज कुमार सहित समस्त स्टाफ भी शामिल हुआ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close