थाना मुजरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सहसवान थाना मुजरिया से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान चेकिंग मादक पदार्थो की बिक्री एवं खरीद करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध
कार्यवाही एवं गिरफ्तारी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु स्थान व गिरफ्तारी अभियुक्त आदि अंतर्गत आज दिनांक 23.12..22 को अभियुक्त
भूरे सिंह यादव पुत्र किशन लाल सिंह यादव निवासी ग्राम नगला सालार थाना मुजरिया जनपद बदायूं
को अवैध कच्ची शराब 18 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना मुजरिया पर मुकदमा अपराध संख्या
261/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया यहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।