व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार

Sunday, December 11, 2022 | December 11, 2022 Last Updated 2022-12-11T11:06:19Z
    Share
व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को फ़ोन कर कई किसानों द्वारा अवगत कराया गया

 कि इस समय बाज़ार में खेती से संबंधित सामान व अन्य सामान की दुकानें बन्द होने के कारण अत्याधिक समस्या उत्पन्न हो रही है।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पटवाई मार्ग मार्केट में पहुंच कर व्यापारियों से बात की तो पता लगा कि जीएसटी और आयकार विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को बेबजह छापेमारी कर परेशान किया जा रहा है

 इसी कारण व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद किए हुए हैं क्योंकि संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा दुकानदारों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है

और अवैध वसूली करने जैसी जानकारी प्राप्त हो रही हैं। इसी कारण व्यापारी परेशान हैं कि न जाने किस समय कौन अधिकारी किस दुकान पर छापा मार दे और अनावश्यक रूप से आर्थिक नुकसान हो जाए।

जबकि सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि चालीस लाख रूपये प्रति वर्ष का व्यापार करने बाला व्यापारी जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। लेकिन फ़िर भी सभी व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने साफ़ शब्दों में कहा है कि किसान और व्यापारी दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं अगर व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोलते हैं तो हमारा किसान दुःखी होता है और वह कई कई किलोमीटर की दूरी तय करके नगर तक आता है

 और जब उसे सामान नहीं मिलता है तो वह निराश होकर वापस चला जाता है जिससे हमारी खेती पर प्रभाव पड़ रहा है। कल सोमवार को इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिलक को दिया जाएगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष ब्रह्माशंकर पाण्डेय, जिला सहमंत्री वीरेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, घनश्याम कुर्मी, अरविन्द शर्मा, रमेश चंद्रा, प्रदीप सक्सैना, हरिओम चंद्रा, तुलराम गंगवार, अनिल चंद्रा, महेन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close