पुलिस के कार्य में बाधा बने जिला प्रशासन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस के कार्य में बाधा बने जिला प्रशासन : शंखधार

Friday, December 9, 2022 | December 09, 2022 Last Updated 2022-12-09T09:44:53Z
    Share
पुलिस के कार्य में बाधा बने जिला प्रशासन : शंखधार 

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): 
रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट रामपुर पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा को सौंपा।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उनके मोबाइल पर 18 सितम्बर की रात में एक अनजान नम्बर से जान से मारने की धमकी मिली थी उसके बाद थाना मिलक में रिपोर्ट दर्ज़ कराई गई जिसमें धमकी देने बाली महिला की पहचान अलका सिंह निवासी बीसलपुर के नाम से हुई

 जिसके द्वारा अपने बयानों में थाना मिलक पुलिस को बताया गया कि उपनिबंधक कार्यालय में तैनात उपनिबंधक के द्वारा नई सिम कार्ड ले जाकर दी गई थी और उनके कहने पर महिला द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद मिलक पुलिस द्वारा उपनिबंधक मिलक को रामपुर से गिरफ़्तार किया गया जिसके बाद पुलिस उन्हें थाना मिलक ले आई और राजस्व प्रशासन रामपुर

के हस्तक्षेप पर आरोपी उपनिबंधक को मिलक पुलिस के लिए छोड़ना पड़ा। जिला प्रशासन रामपुर के इस प्रकार के रवैया से भारतीय किसान संघ में रोष है। विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र ने साफ़ शब्दों में कहा कि भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के हितों को लेकर संघर्ष करता है

और करता रहेगा लेकिन हमारे जिला अध्यक्ष को धमकी देने वाले आरोपी उपनिबंधक को पुलिस से छुड़ाना जिला प्रशासन रामपुर का कार्य उचित नहीं है हम इसका विरोध करते हैं आरोपी चाहे कोई भी हो उसका स्थान जेल होना चाहिए। अगर शीघ्र ही आरोपी उपनिबंधक को गिरफ़्तार कर जेल नहीं भेजा गया

 तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन होगा। जिसकी ज़िम्मेदारी रामपुर प्रशासन की होगी। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राहुल भारद्वाज, नरेश पाठक, मोहन लाल प्रजापति, राजेश लोधी, प्रमोद गुप्ता, प्रेमबहादुर गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close