चौधरी चरण सिंह जी की मनाई गई जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चौधरी चरण सिंह जी की मनाई गई जयंती

Friday, December 23, 2022 | December 23, 2022 Last Updated 2022-12-23T15:38:24Z
    Share
चौधरी चरण सिंह जी की मनाई गई जयंती

बिसौली- पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती बद्री प्रसाद कालोनी में चौधरी विजेंद्र सिंह(मास्टर टीटू) के आवास पर मनाई गई।

 जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। हालांकि इनका कार्यकाल बहुत ही संक्षिप्त रहा है।

इन्हीं के जन्मदिन पर किसान दिवस मनाया जाता है। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के आवाज थे। वे अपने जीवनकाल में हमेशा किसानों के हित में कार्य करते रहे।

 उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को वे अपनी समस्या समझते थे। इसी कारण उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाते हैं।

जयंती समारोह की अध्यक्षता जाट कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी राजाराम आर्य ने की इस अवसर पर चौधरी रमेश सिंह,

चौधरी भवनेश्वर सिंह,चौधरी विजेंदर सिंह,चौधरी हुलसी सिंह,चौधरी क्षेमप्रकाश सिंह,चौधरी रुकुम सिंह आदि थे।
संचालन महिपाल सिंह ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close