सूफी मोहम्मद हसन शाह रहo अलेह के कुल शरीफ में उमड़ा जनसैलाब

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सूफी मोहम्मद हसन शाह रहo अलेह के कुल शरीफ में उमड़ा जनसैलाब

Thursday, December 1, 2022 | December 01, 2022 Last Updated 2022-12-02T02:52:34Z
    Share
सूफी मोहम्मद हसन शाह रहo अलेह के कुल शरीफ में उमड़ा जनसैलाब

मिलक,,,भैंसोड़ी शरीफ स्थित हजरत मोहम्मद हसन शाह के उर्स के मौके पर कुल शरीफ की रस्म हुई। इसमें हजारों की तादात में जायरीन ने हिस्सा लिया। सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही आसपास के शहरों के अलावा हिदुस्तान के कोने-कोने से जायरीन की आमद हुई।

उर्स में आए वाहनों की पार्किंग दरगाह शरीफ से दूर धर्मपुरा मार्ग पर की गई थी। कुल शरीफ के मौके पर इस कदर भीड़ थी कि दरगाह शरीफ के सामने मार्ग पर पैर रखने को भी जगह न बची। उर्स के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त बंदोवस्त किए

। सुबह 11 बजे कुल शरीफ की रस्म शुरु हुई, जिसमें नात ख्वानी और महफिल समां का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सूफी जावेद हसन शाह की तरफ से देश की तरक्की, अमन और सुकून के लिए

दुआएं कराईं। दरगाह शरीफ पर तकरीरी महफिल सजी। महफिल का आगाज तिलावत-उ-कलाम पाक से हुआ।  कुल शरीफ के मौके पर तकरीर की गई जिसमें हजरत मोहम्मद हसन शाह की नूरानी जिदंगी

 पर रोशनी डाली और नबी-ए-करीम की सीरते पाक बयान की साथ ही लोगों को हुजूर की सुन्नतों पर चलने की हिदायत दी। इसके बाद कुल शरीफ़ एक बजे संपन्न हुआ। आखिर में मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close