सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राहुल प्रथम शिवानी द्वितीय
बिसौली- लक्ष्य जन जागृति समिति बिसौली की ओर से सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें जूनियर वर्ग में अंकुर कुमार कक्षा 7 प्रथम अंकुश सागर कक्षा 8 द्वितीय अरमान सैफी कक्षा 7 तृतीया रहे।
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में गोपाल रावल कक्षा 12 प्रथम सान्या शर्मा कक्षा 12द्वितीय नीशू दीक्षित कक्षा 11 तृतीय रहे।वही हाई स्कूल स्तर के वर्ग में नुकुल कक्षा 9 प्रथम हर्ष पाठक कक्षा 10 द्वितीय विनय दिनकर कक्षा 10 तृतीय रहे।
विजयी प्रतियोगियों को संस्था द्वारा 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर लक्ष्य नारायण जन जागृति समिति के संस्थापक/सचिव व जन सूचना अधिकार कार्यकर्ता प्रदीपकुमार उपाध्याय ने कहा
कि विद्यार्थियों के अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे विद्यार्थी खुद को पहचाने और समाज में बेहतर ढंग से खुद को साबित कर सके।
कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने लक्ष्य संस्था द्वारा कालेज में प्रतियोगिता आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा शहादत बख्श,