सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश
शिव मंदिर परिसर में ताला तोड़ कर किया गया माँ दुर्गा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त।
बहजोई के सादातबाड़ी स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदुओ की आस्था पर पहुंचायी गयी चोट की घटना अत्यंत निंदनीय है,
शिव भक्तों का कहना है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर मां दुर्गा एवं महादेव के मस्तक पर प्रहार करने वाले विधर्मियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दे।
अन्यथा हमारी आस्था पर की गयी चोट सहन नहीं की जाएगी।
मां दुर्गा की मूर्ति को दबंगों ने ताला तोड़कर किया क्षतिग्रस्त जिससे ग्रामीणों में भारी रोष,
संवाददाता नेत्रपाल सिंह बहजोई