रामपुर में बिजली की अवैध कटौती और अवैध चैकिंग बंद की जाए।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में बिजली की अवैध कटौती और अवैध चैकिंग बंद की जाए।

Friday, January 27, 2023 | January 27, 2023 Last Updated 2023-01-27T15:36:10Z
    Share
योगी सरकार को बिजली की कीमत नही बढ़ाने देंगें : आप

रामपुर में बिजली की अवैध कटौती और अवैध चैकिंग बंद की जाए।


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता एवं ज़िला प्रभारी फ़ैसल लाला के नेतृत्व में 23 फ़ीसदी बिजली महँगी करने और रामपुर में अवैध बिजली कटौती के विरोध में नैनीताल हाईवे पर ज़ोरदार प्रदर्शन कर योगी सरकार का घेराव किया।

 आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अपने आपको बिजली के तारों में जकड़ कर अपने गले मे तारों से फांसी का फंदा डालकर प्रदर्शन किया और सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी की उसके बाद ज़िला अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

ज़िलाधिकारी की ओर से बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी भीष्म कुमार ने मौक़े पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों

 की बिजली फ़्री करने और घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरें आधी करने का ऐलान किया था परंतु सरकार बनने के बाद बिजली फ़्री या बिजली की दरें आधी करना तो दूर की बात है बल्कि अब

 योगी सरकार प्रदेश में 23 फ़ीसदी तक बिजली का दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसका जीता जागता सबूत यह है कि बिजली कम्पनियों ने नियामक आयोग को किसानों की बिजली के साथ साथ घरेलू व ओधोगिक बिजली के दाम

 23% तक बढ़ने का प्रस्ताव भेजा है। ऐसे में पहले से महंगाई से पीड़ित उत्तर प्रदेश की जनता बिजली कीमतें बढ़ने के कारण आत्मा हत्या को मजबूर होगी। ज्ञापन में नोएडा और आगरा का उदहारण देते हुए कहा गया है

 कि सौकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायत पर एक जाँच उपरांत यह पाया गया कि बिजली कम्पनियों ने मीटरों को सामान्य गति से तेज़ करके लगभग 1100 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूले हैं।

 इसी तरह पूरे उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं से लगभग 25132 करोड़ रुपये अधीक वसूले गये हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि उपभोक्ताओं से अधीक वसूले गए

 25132 करोड़ रुपये बिजली कम्पनियों से उपभोक्ताओं को वापस दिलाए जाएं अथवा आगे के बिलों में उक्त धनराशि को एडजस्ट कराया जाए।

इसके साथ ही कहा गया है कि रामपुर में बिजली की किल्लत दिन-ब-दिन बढती जा रही है। सिविल लाइंस छेत्र को छोड़कर पूरे जनपद में 24 घन्टे में मात्र 8 से 10 घन्टे ही सप्लाई दी जा रही है।

 बेवजह बिजली कटौती के सम्बंध में अधिकारियों से पूछने पर विभाग की ओर से यह तर्क दिया जाता है कि चोरी को रोकने के लिए बारह से चौदह घन्टे सप्लाई कम दी जाती है। ऐसे में जो उपभोक्ता पूरा बिल समय से जमा करते हैं उनको भी इस का खामयाज़ा भुगतना पड़ता है।

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से माँग करते हुए कहा कि बिजली की कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए साथ ही जनपद रामपुर के हर उपभोक्ता को सामान रूप से बिजली की सप्लाई दी जाए।

साथ ही अवैध कटौती बंद की जाए अन्यथा बहुत जल्द आम आदमी पार्टी न सिर्फ उत्तर प्रदेश के हर जनपद में इस आंदोलन को लेकर जाएगी बल्कि अवैध कटौती को रोकने के लिए रामपुर की गली-गली में बिजली विभाग के ख़िलाफ़ बिगुल बजाएगी।

इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, स्वार विधानसभा प्रभारी आसिफ मिया, महिला ज़िला अध्यक्ष डा० नाज़, ज़िला महासचिव डॉ. ज़फ़र, हाजी तौसीफ अंसारी, एडवोकेट नदीम अहमद, प्रदेश सचिव समीना बी, राजीव गुप्ता, संजीव पांडेय, रजनीश कुमार शर्मा,

सईद अहमद, रय्यान खान, आलम गीर, वारिस अंसारी, शाहनूर, सद्दाम पाशा, डॉ इक़बाल हसन, बीडीसी सदस्य नूर मोहम्मद, सभासद अकबर अली, शाकिर हुसैन, छात्र ज़िला अध्यक्ष रय्यान खां, शमशाद अली,

एड० वसीम, नावेद खान, मोहित पटेल, इब्ने अली, दिलदार हुसैन, सतेंद्र मौर्य, अहफ़ाज़ खान, निर्मल सिंह बाजवा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close