आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद ज़फ़र ने आज बिजली कटौती को रोकने की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाने के बाद भी रामपुर में बिजली कटौती लगातार की जा रही है ।
आज आप नेता मोहम्मद ज़फ़र ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में आप नेता ने रामपुर में हो रही बिजली कटौती
व बिजली चेकिंग को रोकने की मांग की उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश मैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू हो गई है जिसमें विद्यार्थियों को रात्रि के समय में अपने परीक्षा की तैयारी करने में बिजली ना होने के कारण समस्याएं आ रही हैं।
एक तरफ बिजली विभाग अंधाधुन बिजली चेकिंग कर रहा है तो दूसरी ओर बिजली कटौती पहले से और बढ़ गई है जिसके चलते विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा
की तैयारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन मैं मांग करते हुए आप नेता ने अति शीघ्र ही बिजली कटौती व बिजली चेकिंग को रोकने की मांग की है।