सादातबाड़ी मेले में व्यवस्था सम्भालने आगे आये आरएसएस के स्वयंसेवक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सादातबाड़ी मेले में व्यवस्था सम्भालने आगे आये आरएसएस के स्वयंसेवक

Saturday, February 18, 2023 | February 18, 2023 Last Updated 2023-02-18T11:51:38Z
    Share
सम्भल बहजोई /  उत्तर प्रदेश

सादातबाड़ी मेले में व्यवस्था सम्भालने आगे आये आरएसएस के स्वयंसेवक।

बहजोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहजोई के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर सादातबाड़ी शिवमंदिर पर उमड़े भक्तों के जनसैलाब को व्यवस्थित रूप से शिवालय में दर्शन कराने में टोलियां बनाकर व्यवस्था संभाली।
महाशिवरात्रि के मेले में सादातबाड़ी शिव मंदिर पर आस्था और श्रद्धा के जनसैलाब को नियंत्रित कर व्यवस्थित रूप से भोलेनाथ के दर्शन कराने का जिम्मा आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सम्भालते हुये प्रशासन का सहयोग किया।
 आरएसएस के विद्यार्थी विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सादातबाड़ी एवं सादातबाड़ी की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाने में भी प्रशासन का सहयोग किया साथ ही दूर दूर क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं को कतारबद्ध रूप में भगवान शिव का जलाभिषेक करवाया

 एवं कांवर व्यवस्था में भूमिका अदा की। अधिकतर स्वयंसेवक गणवेश पहने दिखायी दिए। इस अवसर पर सम्भव जैन, सतीश चंद्र शर्मा, लव शर्मा, अनिल शास्त्री, पहुप जैन, चिराग राघव, अमित, विशाल,

केशव, जोगेंद्र, कपिल राज, शिवम, सुंदरम, मनमोहन, आशीष, सिद्धार्थ, वीरूकमल, रिदम, नवनीत,  सत्यम आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close