करखेडी गांव का मैन रास्ता बना तालाब , जलभराव तथा गंदगी से लोग परेशान
बिसौली - सरकार की सवसे बड़ी योजना स्वच्छ भारत अभियान को कुछ जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं , जवकि स्वछता भारत अभियान पर सरकार सबसे ज्यादा अभियान चला रही है ,
लेकिन ब्लाक विसौली के ग्राम सभा करखेडी मे फैली गंदगी और रास्तों की बदहाली को लेकर चर्चा में है। बगरैन से परसिया जाने वाले रास्ते से बगरैन की तरफ से गाव के मैंन रास्ते में पानी की निकासी
नहीं होने के कारण करीब 2 वर्षों से यहां कीचड़ और गंदगी के अंबार लगे हैं। 300 मीटर तक रास्ता हमेशा तालाव बना रहता है जहा से निकलना दूश्वार हो गया हैं ,
न तो ग्राम पंचायत और न ही कोई अन्य अधिकारी इस समस्या का समाधान अव तक करा सका है ग्रामीणो ने बताया कि
गंदगी के कारण तथा जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिला स्तर पर तक पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान को भी लगातार समस्या से अवगत कराया लेकिन ग्राम प्रधान समस्या हल नही कर पाये ,
वही ग्राम प्रधान ने बताया कि जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं रास्ते से जलभराव समस्या को हल कराने के लिए अधिकारियो को अवगत करा दिया गया हैं एक महीने में जल भराव की समस्या को हल कराने की कोशिश कंरूगी