अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Tuesday, February 7, 2023 | February 07, 2023 Last Updated 2023-02-08T06:43:42Z
    Share
अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

बदायूं। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

 इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुतला भी फूंका। बाद में डीएम, एसएसपी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तो उन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला।

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। महासचिव ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं।

इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद सभी ने कलक्ट्रेट के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए।

जाम लगने पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर अधिवक्ता डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में डीएम मनोज कुमार,

 एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान अधिवक्ता प्रभात सक्सेना, मनोज कुमार, अनूप सक्सेना,

महताब हुसैन, गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 
बिसौली। बार काउंसिल के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

तहसील बार एसोसिएशन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से बार काउंसिल की मांग को लेकर उदासीनता बरती जा रही है।

 सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया तो 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में सचिव ह्रदेश शर्मा,

 विवेक यादव, राजेश भारद्वाज, विपिन पाठक, कमल सक्सेना आदि शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close