शिक्षकों द्वारा अध्यापिका के सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षकों द्वारा अध्यापिका के सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

Friday, March 31, 2023 | March 31, 2023 Last Updated 2023-03-31T11:41:51Z
    Share
शिक्षकों द्वारा अध्यापिका के सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

     बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहसवान ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फतनपुर टप्पा की प्रधानाध्यापिका के रिटायरमेंट पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर

 प्रधानाध्यापिका शाहिदा महरो को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में

 कार्यकारणी ने शिक्षिका को शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापिका के लंबे सेवा काल की चर्चा करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

    ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव, मंत्री परवेज़ अनवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद, सुनील कुमार,दीपक वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

     इस अवसर पर विद्यालय परिवार की शिक्षिका सुखदा आर्य,मीना कुमारी, सुरेंद्र सिंह सहित सभी स्टाफ व रसोइयों ने भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया।बच्चों ने माला पहनाकर विदाई दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close