ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 239 बटालियन में तैनात हवलदार ने शनिवार की बीती रात रायफल से गोली मारकर हत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
आनन -फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । पश्चिम बंगाल के जिला
नदिया निवासी सुखराम विश्वास (46) 22 नवबंर 2022 को दिल्ली से तबादला होकर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर रामपुर में आया था। वह 239 बटालियन में तैनात था। उसकी ड्यूटी संतरी पोस्ट पर थी।
ड्यूटी के दौरान ही सुखराम विश्वास ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रुप सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे
जहां सुखराम विश्वास को लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दे दी गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।