भूड़ा मणि आश्रम के परिसर में खड़े थाने के सीज वाहनों में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद के सैफनी थाने के पास स्थित भूड़ा मणि आश्रम के परिसर में आज गुरुवार को थाने के सीज खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई।
जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जलती गाड़ियों से ऊंची -ऊंची लपटे उठने पर पुलिस को आग लगने का पता चला। गाड़ियों में आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई।
दमकल की दो गाड़ियों की मदद से पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाया गया। आग से माल मुकदमाबाजी के जब्ती करीब 14 से 15 कंडम वाहन जल गए हैं। आशंका है कि पास के कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी।
जिससे पत्तों और झाड़ियों के सहारे वाहनों तक पहुंच गई और वाहनों में आग लग गई। आग लगने से जानवर भी जलकर भाग रहे थे कुछ जानवर चलकर मर गए।
पुलिस द्वारा जब्ती किए गए
वाहनों को थाना परिसर में जगह ना होने के चलते नगर में स्थित भूड़ामणि आश्रम के परिसर में वाहनों को खड़ा कर दिया है। गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे वाहनों में आग ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं।
वहीं धुंआ का गुब्बारा बनकर आसमान में काले बादलों के रूप में छा गया। जिसे देखकर आस-पड़ोस के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसआई विनोद कुमार गौतम ने बताया कि कूड़ा करकट में आग लगने से सूखी पत्तियों से गाड़ियों में आग लगी है। जिससे कंडम गाड़ियों ने आग पकड़ ली।