निहारिका साहू ने राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
बदायूँ- राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं की छात्रा कुमारी निहारिका साहू ने अपनी विज्ञान शिक्षिकाओं कुमारी सोनाली सक्सेना,
कुमारी हिरा खिजर व कुमारी रिंकी के निर्देशन में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए निहारिका साहू तथा उनकी विज्ञान शिक्षिकाओं को बहुत-बहुत बधाई।
राजाराम महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक महोदय श्री मुकेश रस्तोगी जी व उपाध्यक्ष श्री संजय रस्तोगी जी तथा प्रधानाचार्य डॉ अनीता कुमारी जी ने छात्रा निहारिका साहू को बहुत-बहुत बधाई देते हुए
उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया है। प्रधानाचार्य डॉ अनिता कुमारी जी द्वारा दिए गए सतत प्रोत्साहन और प्रेरणा व विज्ञान शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन के कारण ही ये संभव हो सका ।
माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय डॉ प्रवेश कुमार जी को दूरभाष पर प्रधानाचार्य जी के द्वारा इस उपलब्धि से अवगत कराया गया