रामपुर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, जिसमें 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, जिसमें 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Wednesday, April 5, 2023 | April 05, 2023 Last Updated 2023-04-05T14:19:36Z
    Share
रामपुर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, जिसमें 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, शहर कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक मकान पर छापा मारकर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जिसमें 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया जबकि 3 लोग पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।

घटना जनपद रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र की है जहां सी.ओ सिटी अनुज चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस व सिविल लाइंस पुलिस की मदद से बीती देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर स्थित फूलों वाली बगिया में एक मकान पर छापा मारा।

 छापे के दौरान वहां से 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही 3 लोग मौके से फरार हो गए।

 छापे के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ नशीली गोलियां भी बरामद की गई। सीओ सिटी अनुज चौधरी के अनुसार मौके से पकड़े गए लोगों में आगापुर निवासी अमित यादव तथा बाजोड़ा टोला निवासी नाजिम है।

 महिलाओं में एक महिला मुरादाबाद जनपद की बिलारी की है तथा दूसरी मुरादाबाद जनपद की ही थाना भगतपुर की है और शेष महिलाएं रामपुर की ही हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हुए 3 लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है ।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close