जिला कारागार में बंदी हुई मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर,
जिला कारागार में बंदी की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
उधर मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
मामला रविवार की सुबह का है जब बंदी की अचानक हालत बिगड़ी। मामले को देख जिला कारागार में हड़कंप मच गया। जहां आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी दोपहर के समय मौत हो गई।
जनपद के थाना अजीमनगर क्षेत्र गांव इमरता निवासी अफरोज अली 17 सितंबर से जोकि दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था। मृतक के भाई मौ. आसिफ का कहना है
कि रविवार की सुबह उनके पास कारागार से फोन आया कि उसके भाई की तबियत काफी खराब है।
उसके बाद करीब बारह बजे उनके पास मुरसैना चौकी से काल आई
कि उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना मिलने पर थाना गंज पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।