चिकित्सा अधीक्षक प्रशांत त्यागी को रोगियों का मिल रहा प्रेम भाव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चिकित्सा अधीक्षक प्रशांत त्यागी को रोगियों का मिल रहा प्रेम भाव।

Monday, April 10, 2023 | April 10, 2023 Last Updated 2023-04-11T04:51:14Z
    Share
चिकित्सा अधीक्षक प्रशांत त्यागी को रोगियों का मिल रहा प्रेम भाव।

सहसवान चिकित्साअधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी की पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही सराहना आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई

 जिसमें 109 महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रा साउंड करवाएं गए लाभार्थियों मैं निशुल्क अल्ट्रासाउंड होने से हर्ष व्याप्त था चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी की इस पहल को जनहित में उठाया गया एक बेहतरीन कदम माना जा रहा है


दोनों महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी सिंह और डॉ पियूष यादव ने मरीज़ देखे। आज टोटल 357 मरीज़ देखे गए। सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखा जा रहा है जब से डॉ प्रशांत त्यागी ने चार्ज लिया है

 उसके बाद से ही अस्पताल के अंदर आने बाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है कारण है जो लोग अस्पताल न जाकर प्राइवेट चिकित्सकों से दवा सलाह लेते थे वह लोग भी सरकारी अस्पताल में जाकर दवा लेते दिखाई पड़ते हैं

 क्योंकि जब से प्रशांत त्यागी ने सहसवान स्वास्थ्य केंद्र की कमान संभाली है उस दिन से ही 24 घंटे मरीजों के लिए देखने के लिए तैयार रहते हैं

 और अपना मोबाइल नंबर मरीजों को उपलब्ध कराते हुए कहते हैं कि मुझे आप किसी भी समय फोन कर कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले सकते हैं अस्पताल के दरवाजे मरीजों के लिए 24 घंटे खुले हैं

इसीलिए आज सहसवान स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती हुई देखने को मिल रही है और मरीज ठीक होकर अपने घर जाते दिखाई देते हैं और डॉक्टरों में भी काफी रुचि दिखाई देती है

 क्योंकि इससे पूर्व में डॉक्टर सहसवान में नहीं रुकना चाहते थे इसी तरह पूर्व में रहे एमओआईसी इमरान हसन सिद्दीकी की भी तारीफ कटते नगर के लोग दिखाई देते हैं।

इस दौरान काउन्सलर उजमा, स्टाफ नर्स सना,अलीशा डेविड, मोहम्मद मुस्लिम, गुलशन, शैय्यद अशफाक, के बी चतुर्वेदी, फराज, सुआलेहा व अनिल अरोड़ा, शमसाद, प्रदीप सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close