हर घर जल मिशन योजना के तहत जेसीबी द्वारा नाली की खुदाई करने से गांव रास्ते आंसू बहा रहे अपनी बदहाली के

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हर घर जल मिशन योजना के तहत जेसीबी द्वारा नाली की खुदाई करने से गांव रास्ते आंसू बहा रहे अपनी बदहाली के

Thursday, April 6, 2023 | April 06, 2023 Last Updated 2023-04-06T12:57:42Z
    Share
हर घर जल मिशन योजना के तहत जेसीबी द्वारा नाली की खुदाई करने से गांव रास्ते आंसू बहा रहे अपनी बदहाली के

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर, ग्रामीण विकास योजना में इस समय प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर जल" को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है।

 इसके अलावा जल निगम इसमें नोडल की भूमिका में कार्य कर रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए प्रत्येक गांव में टंकी बनाई जा रही है


। इसके निर्माण व संचालक की जिम्मेदारी शासन की ओर से एक नामित निजी एजेंसी को दी गई है। इस जल जीवन मिशन योजना के तहत जहां लोगों को लाभ होगा वही इसके कार्य में गांव वालों को जो परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है


वह सारी की सारी लापरवाही उस कंपनी की है जो इस मिशन में काम कर रही है। योजना के इस कार्य में कंपनी के द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव की हर गली में जो सीसी रोड की सड़क पड़ी हुई है

 यह कटर मशीन से न काटकर जेसीबी द्वारा कटिंग की जा रही है। जेसीबी के द्वारा कटिंग करने से गांव में बने पक्के मकान पर भी उसकी दहल का असर पड़ रहा है।

 इससे मकानों की दीवार खिलने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के लिए जो नाली की खुदाई की जा रही है वह भी मजदूर की जगह जेसीबी से ही खुदाई की जा रही है। जिसमें गांव की गलियों की सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं।

 जिसमें लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। यही हाल इस समय जनपद के विकास खंड चमरौआ के ग्राम पंचायत दनियापुर का है जहां कंपनी द्वारा गांव में पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

गली में पाइप लाइन डालने की को लेकर जहां मानक के अनुरूप 20 इंच चौड़ाई की नाली खोजना है वही जेसीबी द्वारा खुदाई की जा रही है जिसमें नाली की चौड़ाई 20 इंच के बजाय 40 से 50 तक की हो रही है

जिसमें गलियों में पड़ी सीसी कि सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। जैसा कि आपको बताते चलें कि अब समय है गेहूं की फसल की कटाई का।

 किसान अपने गेहूं काटकर मशीन से निकलवा कर जब गेहूं एवं भूसा घर तक कैसे लेकर आएगा इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

जैसा कि आपको बताते चलें कि 1 अप्रैल दिन शनिवार को माननीय सांसद श्री घनश्याम सिंह ने दनियापुर में इसको लेकर आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा कंपनी के द्वारा किए गए

कार्य में कई कमियां नजर आई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्य को रुकवा भी दिया एवं नाली खोदने एवं पाटने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल करने को मना किया। उन्होंने केवल लेवर से ही कार्य करने के आदेश दिए

तथा सीसी रोड को कटिंग करने के लिए जेसीबी की बजाय कटर मशीन का इस्तेमाल करने के आदेश दिए लेकिन 1 दिन बाद माननीय सांसद की आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए

 कंपनी के द्वारा जेसीबी से सीसी रोड को तोड़ा जा रहा है। अब स्थिति यह है कि जब कोई व्यक्ति घर से निकलता है तो यही सोचता है कि पैदल या बाइक से किस तरफ होकर अपने कार्य के लिए निकलू।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close