भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

Friday, April 7, 2023 | April 07, 2023 Last Updated 2023-04-07T14:00:57Z
    Share
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

सहसवान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर देश का सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर के अन्तर्गत आज दिनांक 7/4/23 को चिकित्साअधीक्षक सामुदायिक

 स्वास्थ्य केंद्र सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी के द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर समस्त स्टाफ के साथ बहुत ही 

अच्छे ढंग से स्वास्थ शिविर का संचालन किया गया। इस दौरान सीएमओ बदायूं द्वारा कहा गया कि हमें सरकार की नीतियों के अनुरूप बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा जनमानस को देनी है 

जिसको सहसवान चिकित्सा प्रभारी प्रशांत त्यागी ने अपने समस्त स्टाफ के साथ बहुत ही जिम्मेदारी के साथ बहुत ही सुंदर व्यवस्थाएं की जिसकी 

जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है इसी तरह प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि पर इसी तरह व्यवस्थाएं होनी चाहिए वहीं आज के स्वास्थ्य शिविर की प्रबन्धन व्यवस्था देख रहे एन एम ए 

शैय्यद अशफाक अली नें कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वास्थ्य सेवा व अन्य सरकारी लाभकारी योजनाओं से सीधे जनमानस को लाभान्वित कर रही हैं।

 स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी भी दी गई व शिविर में परिवार कल्याण, 

कुष्ठ रोग,क्षयरोग आदि के वृहद स्टाल लगाये गये थे व डाक्टर विक्रम सिरोही,डाक्टर मिनाक्षी सिंह, डाक्टर आमिर हुसैन, डाक्टर पियूष यादव,डाक्टर मोहम्मद आकिल, डाक्टर शगुफ्ता राशिद, डाक्टर अब्दुल हकीम, 

डाक्टर सुमन्त माहेश्वरी,डाक्टर प्रीति माहेश्वरी के द्वारा विभिन्न मरीजों का इलाज किया गया व फार्मेसिस्ट शिवेन्द्र, जितेन्द्र व शमशाद द्वारा दवा भी वितरित किया गया व लैब में जाॅच भी की गई इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close