मनोना धाम के महंत ओमेंद्र जी महाराज का शाहाबाद में श्याम प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत
श्री श्याम मंदिर मनोना धाम आंवला के महंत श्री ओमेंद्र जी महाराज का शनिवार को शाहाबाद स्थित रामपुर चौराहा पर तथा तालकाबाद चौराहे पर श्याम प्रेमीयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया |
शनिवार को महंत ओमेंद्र जी महाराज ने शाम के समय रामपुर में श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में ज्योति प्रज्वलित कर श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ किया
महन्त जी दोपहर बाद 3: बजे धाम से निकले और जगह-जगह संग्रामपुर ,रामपुर चौराहा शाहाबाद, तालकाबाद चौराहा शाहाबाद में श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया
महन्त जी के पहुंचते ही श्याम भक्तों द्बारा पुष्प वर्षा की गई और फूल माला पहनाकर महन्त जी का स्वागत किया गया | कार्यक्रम में महन्त जी ने सभी श्याम भक्तों को आशीर्वाद दिया
उसके बाद रामपुर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में जाने के लिए प्रस्थान किया | कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, जुगल किशोर शर्मा ,
वीरेश ठाकुर ,राजकुमार , संतोष यादव, शुभम अग्रवाल, चंचल कश्यप, वीरसिंह, बृजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि श्याम प्रेमी उपस्थित रहे
वहीं शाहाबाद के निकट तालकाबाद चौराहे पर भी श्याम प्रेमियों ने महन्त ओमेंद्र जी महाराज का फूल माला पहनाकर स्वागत किया
महन्त जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभी उपस्थित श्याम भक्तों को आशीर्वाद दिया | शम्भू ठाकुर, सौवेंद्र सिंह चौहान, वेदांश, सोनू कठेरिया, रवि मिश्रा, अरुण कुमार, हर्षित शर्मा आदि श्याम प्रेमियों का सहयोग रहा है और भक्त गण उपस्थित रहे
संवाददाता सुमित कुमार की रिपोर्ट