रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने गोवंश को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
रामपुर ,आज फिर चीता ग्रुप की टीम ने एक बहुत ही पुण्य का कार्य किया। रामपुर बरेली नेशनल हाईवे स्थित गांव मढैया उदयराज के पास आज सुबह हाईवे पर एक नंदी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसकी सूचना चीता ग्रुप को मिली। सूचना मिलते ही तुरंत चीता ग्रुप की टीम मौके पर पहुंची जहां जाकर देखा तो नंदी मृत अवस्था में पड़े थे।
चीता ग्रुप की टीम ने इस हादसे की सूचना थाना शहजाद नगर पुलिस को दी और जेसीबी मंगाकर नंदी का अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर प्रदीप शर्मा नेता नही बेटा,