ससुराल मे हुआ झगडा , संदिग्त परिस्थियो मे मौत
बगरैन = थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुडिया सतासी मे जितेन्द्र पुत्र शिवसिंह उम्र 32 वर्ष की गुरुवार दोपहर संदिग्त परिस्थियो मे मौत हो गयी , शव गांव के वाहर खेतो मे पडा मिला , घटना का पता गांव के कृष्णा तथा सोनू 10 वर्ष रास्ते से खेत पर जा रहे थे तभी देखा कोई व्यक्ति पडा है
तभी घटना की सूचना घर वालो को मिली , परिवार वालो ने पी आर वी 1308 पर घटना की सूचना दी , मौके पर थानाध्यक्ष वजीरगंज धंनजय पाण्डे स्टाफ के साथ मौके पर पहुच गये ,
शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर कर पोस्ट माडम को भेज दिया , परिवार वालो के अनुसार मृत्य जितेन्द ससुराल ग्राम सिसईया थाना वजीरगंज मे वुद्धवार को दावत मे गया था , जहा वीवी पूनम उम्र 28 वर्ष से झगडा हुआ था
, नाराज होकर अपने गांव मुडिया सतासी आ गया था जहा संदिग्त परिस्थियो मे जितेन्द्र की मौत हो गयी , जवकि शरीर पर चोटो के निशान साफ दिख रहे है , पुलिस जांच मे जुटी है कि जितेन्द्र ने आत्म हत्या की है
या किसी ने हत्या कर शव को गांव के वाहर फेक दिया , मृत्य के दो बच्चे है वडा लड़का 9 साल तथा छोटा 7 साल का है