जनपद एटा
पुलिस मुठभेड़ से गौतस्करों में हड़कंप
गौतस्कर माफिया की सक्रीय टीम ने एटा पुलिस पर फायरिंग कर घायल की पुलिस
एटा ~ थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई गोकशी की दो घटनाओं में संलिप्त दो शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिलुआ क्षेत्र में तीसरी घटना को देने वाले थे अंजाम
दिनांक 09.05.2023 को थाना पिलुआ को गस्त करते समय सूचना मिली कि गौकशी की घटना करने हेतु सुन्नानहर की पटरी पर ग्राम नगला गोकुल के पास कुछ व्यक्ति गोवंशो को इकठ्ठा कर रहे है।
इसकी सूचना थाना मारहरा पुलिस तथा जिला नियत्रण कक्ष को एवं उच्चाधिकारियों को सूचित कर थाना पिलुआ पुलिस टीम बंथलपुल से करीब 800 मीटर आगे पहुँची तो मारहरा की तरफ से नहर की पटरी पर एक गाडी आती दिखाई दी
जैसे ही वह गाडी ग्राम गोकुलपुर के सामने पहुची तो जीप की रोशनी में झाड़ियों में से निकलकर *02 लोग आते हुए दिखायी दिए जिन्हें टोकने पर उनके द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी गई
जिसमें थाना पिलुआ में तैनात आरक्षी बलदेव बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त रिंकू सिंह जाटव पुत्र जयपाल सिंह निवासी रघुवीर एन्कलैव गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष* के बांये पैर के पंजे तथा
अभियुक्त संदीप तालाब पुत्र श्री रविन्द्रसिंह निवासी रघुवीर एन्कलैव जनपद गाजियाबाद मूल निवासी बडी गौशाला रोड थाना कोतवाली शामली जनपद शामली उम्र करीब 30 वर्ष के बाये पैर में घुटने व टखने के बीच में गोली लगने से घायल हो
गए। घायल आरक्षी तथा दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी में 02 मोबाइल, 02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस (नाल में फसें हुए 315 बोर), 04 खोखा कारतूस 315 बोर (जमीन पर पडे हुए),
08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 रस्सी के टुकडे, 04 इंजेक्शन लगाने वाली सिरंज, 01 नशे की दवाई की कांच की शीशी व एक मो0सा0 व 1560 रुपये नकद मिले है, तथा मौके से बरामद 04 गायों को गौशाला भिजवाया जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जनपद में दिनांक 01/02.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पवांस तथा दिनांक 02/03.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखमीपुर में गौवंशों के कटान संबंधी दो घटनाओं को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।
आज अभियुक्त गायों को इकट्ठा करने के पश्चात अपने साथी शाकिर निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज, कासगंज को सूचना देने वाले थे, शाकिर अपने अन्य सहयोगियों के साथ गौवंशों का कटान करता।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।