निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करे सरकार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करे सरकार : शंखधार

Sunday, May 7, 2023 | May 07, 2023 Last Updated 2023-05-07T12:06:58Z
    Share
निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करे सरकार : शंखधार

 
रामपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक यूनिवर्सल डिग्री कॉलेज पटवाई में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि पूरे जनपद रामपुर में निराश्रित गौवंशों की भरमार है जगह जगह इनके झुण्ड के झुण्ड देखे जा सकते हैं

किसान परेशान हैं फसलें तबाह हो रही हैं। भाकिसं ने कई बार ज़िम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन सम्बन्धित विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या का समाधान न करके अपने कार्यालयों में मौज ले रहे हैं


किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कोई कार्य नहीं करना चाह रहे हैं। बैठक में पहुंचें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी, प्रान्त मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद में किसानों द्वारा दिनांक 17 मई को सांकेतिक


धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। तथा शीघ्र समाधान न होने की दशा में दिनांक 05 जून से अंबेडकर पार्क रामपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा

और यह धरना प्रदर्शन समाधान न होने तक ज़ारी रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन से आग्रह है कि वह किसान हित को ध्यान में रखते हुए इस जटिल समस्या का समाधान निकाले। अन्यथा ज़िम्मेदारी रामपुर प्रशासन की होगी। बैठक में गजराम सिंह,


 रामवीर सिंह, चौधरी राजीव सिंह, राहुल भारद्वाज, वीरेश शर्मा, आदित्य शर्मा, वीरपाल गंगवार, राजीव लोधी, राजेश लोधी, हेमराज, राजेन्द्र यादव, प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर भगत, प्रेमबहादुर गंगवार, गुलाबीराम श्रीवास्तव, दौलत राम सैनी, जमुना प्रसाद, जुगल किशोर,

 जानकी, ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, उपेन्द्र सिंह, सुदेश शर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close